फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से गिरकर कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। तलाई थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्हाणी के गांव ठाकुरद्वारा के पास पुराने बिजली के खंभों को बदलने का कार्य चल रहा था। एक कर्मचारी की बिजली के खंभे से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवमंगल उत्तर प्रदेश के हरदोई गांव का रहने वाला था। रविवार को वह बिजली के खंभों को बदलने के बाद तारों को कनेक्शन दे रहा था। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल बरठीं लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बिजली विभाग के एसडीओ रणजीत सिंह ने बताया कि मेन लाइन पूरी तरह से लॉक की गई थी। ठेकेदार की ओर से लकड़ी के खंभों को बदलने का कार्य किया जा रहा था। शिवमंगल खंभे पर चढ़कर तारों को बांध रहा था कि अचानक नीचे गिर गया। सूचना मिलने के बाद तलाई थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें