फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में खाली पड़े पदों को जल्द भरे सरकार : रामलाल

विज्ञापन
घुमारवीं में विद्युत परिषद पेंशनर्ज वेलफेयर की बैठक से पहले मौजुद पेंशनर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वप्रथम ध्यान सिंह लाइनमैन के अकस्मात निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में इंजीनियर बीआर शर्मा अधीक्षण अभियंता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान सुखराम, रूपलाल शर्मा, एक्शन मदन लाल राणा, सचिव केएल शर्मा, गुरदेव कौशल, बीआर शर्मा ने पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संयुक्त रूप से मांग उठाई कि प्रबंधन वर्ग के खाली पदों को शीघ्र भरें। कहा कि विद्युत का बुनियादी ढांचा जो पेंशनर ने अपने कार्यकाल में कठिन प्रसंगतियों में खड़ा किया था वह आज कुशल कर्मचारियों की कमी से चरमरा गया है। प्रबंधन वर्ग से आग्रह किया कि इन खाली पड़े विभिन्न पदों को बिना किसी देरी किए भरा जाए ताकि किसी भी तकनीकी काम में स्टाफ की कमी पेश न आए। कहा कि संघ काफी समय से प्रबंधन वर्ग को वार्ता करने का अनुरोध करता आ रहा है। लेकिन अभी तक वार्ता नहीं हो पाई है।
प्रधान रामलाल शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर 2019 को पेंशनर डे के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। 75 व 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके पेंशनर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी पेंशनर को इस दिन अपनी उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध किया है। संघ ने वर्ष 2003 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए ताकि वो बुढ़ापे में भी सम्मान जनक जिंदगी जी सके। संघ काफी अर्से से बोर्ड प्रबंधन से मांग उठा रहा है कि पंजाब की तर्ज पर देय भत्ते विद्युत भत्तों व एलटीसी सुविधा भी कार्यरत कर्मचारियों की तरह पेंशनर को मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए बिजली संशोधन बिल का भी संघ ने पुरजोर विरोध किया है।
विज्ञापन

बैठक में संतोष कुमारी, विद्यासागर शर्मा, रूप सिंह चौहान, पीर मोहम्मद, प्रेमलाल, अजित सिंह, ज्ञान चंद, रमेश शर्मा, लखनपाल, बाबू राम, शमशेर सिंह चंदेल, जेके महाजन, मनमोहन सिंह भट्टी, ब्रिज लाल, राजेंद्र प्रसाद, बंशी राम, लछमी नंद, राम प्रकाश, राम कृष्ण, सतीश चंदेल, इंदरू राम, ज्ञान दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें