फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पेंशनरों को मिलने वाला भत्ता मूल पेंशन में जोड़ा जाए

विज्ञापन
घुमारवीं में प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान पदाधिकारी और सदस्? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में घुमारवीं रैहन बसेरा में हुई। बैठक में चीफ इंजीनियर अरविंद शर्मा और इंजीनियर देश राज शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान सुख राम, उपप्रधान रूपलाल शर्मा, एक्शन मदन लाल राणा, सचिव केएल शर्मा, अरविंद शर्मा, सतीश चंदेल, रछपाल सिंह, गुरदेव कौशल ने लंबित पड़ी मांगों वह कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकारिणी की कुल्लू में होने जा रही बैठक के बारे मंत्रणा की गई और अगली रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के पेंशनर भाग लेंगे। संघ ने पंजाब की तर्ज पर देय भत्ते 65-70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स को मिलने वाले भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ा जाए तथा चिकित्सा भत्ता, बिजली भत्ता और दो साल बाद एलटीसी सुविधा देने बारे प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड से आग्रह किया है। संघ ने 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को जो सीवीएफ योजना की गई है वह मात्र छलावा है और 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि वह जिंदगी के आखिरी पड़ाव में सम्मान जनक जिंदगी जी सकें।
विज्ञापन

इकाई के प्रधान रसमलाल शर्मा ने अपने संबोधन में संघ की गतिविधियों का विस्तार रूप से वर्णन किया तथा संघ की ओर से किए गए कार्यों का विशेष उल्लेख किया और संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में यशपाल, प्यार सिंह, चौहान, रमेश चंद, वेद प्रकाश, ब्रिज लाल, ओमदत्त, प्रेम सिंह, मोहर सिंह, जीत रस्म, लखनपाल, नरदेव, शीरी राम, भगीरथ, गंगा राम, दूनीचंद, रछपाल सिंह, सीता राम, कृष्ण दास, लेख राम, जेपी वर्मा, टीआर शर्मा, हरि राम, रामचंद, ज्ञान चंद, अमी चंद, बुद्धि सिंह, गांधी राम, मुंशी राम, परस राम, बलदेव सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर एवं सुख राम आदि 104 पेंशनरों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें