भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना भराड़ी से एक टीम देर शाम गश्त करते हुए कोट पहुंची। गश्त के दौरान सुरेश कुमार गांव व डाकखाना कोट टांडा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की दुकान पर पहुंची जिसकी दुकान की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान सुरेश कुमार की दुकान में 30 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद हुई।
इस पर पुलिस थाना भराड़ी में हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।