फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल भत्ता 500 करें, ग्रेड पे साल 2006 से हो लागू

विज्ञापन
बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में पेंशनर्स वेलफेयर की बैठक के बाद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की मासिक बैठक विश्वकर्मा मंदिर 11 सेक्टर में इंजीनियर बीआर भाटिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें रामलाल शर्मा प्रधान घुमारवीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में बंसी राम ठाकुर, सरदार रछपाल सिंह, रूपलाल राठौर व राम सुरेश चंद शर्मा होशियार चंद ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में सर्वप्रथम कर्मचंद धीमान के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया तथा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई। राज्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक 15 मार्च को कुल्लू में आयोजित होगी जिसपर घुमारवीं व बिलासपुर इकाई की बैठक में मुख्य मांगों पर चर्चा हुई। इस बैठक में ई. पेंशन लागू करने का विरोध किया गया। वहीं 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर हिमाचल सरकार का आभार प्रकट किया। वहीं बोर्ड प्रबंधक से अनुरोध किया कि महंगाई भत्ते की किस्त शीघ्र जारी की जाए।
बैठक में एसोसिएशन की मुख्य मांगों पर चर्चा हुई जिनमें 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5, 10 और 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करना, मेडिकल भत्ता 400 से 500 करना, ग्रेड पे साल 2006 से लागू करना, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मपाल, सीता राम, अनंत राम, निकू राम, मस्त राम, तुलसी राम, छोटा राम, सुरजन सिंह, गरजा राम सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें