फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में कर्मियों ने सीखी मतदान कराने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 350 मतदान कर्मचारियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

- मतदान कर्मियों को दी दायित्वों और कार्यों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। लोकसभा चुनाव के सुचारू संचालन और मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए घुमारवीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास कन्या पाठशाला घुमारवीं में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार दीनानाथ और चुनाव कानूनगो मनीषा धीमान घुमारवीं ने की। इस अवसर पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ), सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदान कर्मियों को पूर्वाभ्यास के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार देशराज धीमान ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान कर्मियों के दायित्वों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में असेंबली लेवल मास्टर, ट्रेनर एवं ईवीएम, वीवीपैट मास्टर ट्रेनर सहित कुल 350 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें