जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा (बिलासपुर) में रविवार को पूर्व छात्र सम्मेलन (एलुमिनी डे) हर्षोल्लास से मनाया गया। एलुमिनी डे पर पूर्व छात्रों ने विद्यालय की यादों को सांझा किया।
विद्यालय में भूतपूर्व छात्रों का रोली और अक्षत लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विद्यालय में आए पूर्व छात्रों ने विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों से अपने अनुभवों को सांझा किया। पूर्व छात्रों ने विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को अनुशासन में रह कर अध्ययन करने को प्रेरित किया।
माता-पिता और अध्यापकों का सदैव आदर करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने पूर्व छात्रों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वीपी द्विवेदी, सुबोध शंकर, राजीव डोगरा, दलीप सिंह, अनिल शर्मा, अखिलेश कुमार, संतोष नेगी, असीम नेगी, सुशीला, नंदिनी प्रताप, नीमा शर्मा, मंजू, अनुराधा, नूतन सक्सेना और आरती सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।
ये पहुंचे पूर्व छात्र
विद्यालय में सपना, अजय महाजन, विक्रम, कुशल चंदेल, योगेश, सपना, शैलजा, मिनाक्षी, नीलम, पूजा, शिवानी, मनीष, केशव तथा पल्लवी सहित लगभग 50 छात्रों ने शिरकत की।
एलुमिनी डे पर रोमांचित हुए पूर्व छात्र
विद्यालय में 2013 की पास आउट समोह की मीनाक्षी तथा 2015 की पास आउट चांदपुर की सपना ठाकुर ने बताया कि एलुमिनी डे पर पूर्व छात्रों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। विद्यालय में बीताए दिनों की यादें तरोताजा हो गईं।