फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक वोल्टेज बढ़ने से चांदपुर में जले विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत चांदपुर में अचानक वोल्टेज बढ़ने से कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए हैं। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व प्रधान जोगेंद्र पाल ठाकुर सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार सुबह कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर स्पार्किंग होने लगी। इसके बाद अचानक वोल्टेज बढ़ गई। इससे कई घरों में टीवी, एलईडी, बिजली के बल्ब जल गए हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। विद्युत बोर्ड के कंदरौर उपमंडल के एसडीओ रामपाल ठाकुर ने कहा कि कई बार तकनीकी खराबी आने से वोल्टेज बढ़ जाती हैै। समस्या दूर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें