बिलासपुर। जिले में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। जिले में शनिवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। अब एक्टिव मामलों की संख्या 89 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि हीरापुर से 20 वर्षीय, ग्वालथाई से 22 वर्षीय, तरसूह से 25 वर्षीय, संधयार से 59, 28, 57 वर्षीय, बेहल से 39 वर्षीय, भाखड़ा से 40 वर्षीय, नैण से 49 वर्षीय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को रैपिड एंटिजन से 380 सैंपल लिए गए, इनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।