फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं की बैठक में मौजूद पे
विज्ञापन
राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई ने लंबित एरियर और ग्रेच्युटी का जल्द मांगा भुगतान
विज्ञापन

पांच फीसदी महंगाई भत्ते की शेष राशि दिवाली से पहले जारी करने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं की बैठक मंगलवार को प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई भत्ते की शेष राशि और एरियर के भुगतान पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने और लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
पेंशनरों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। साथ ही इसकी शेष राशि दिवाली से पहले जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट के एरियर और अन्य वित्तीय देनदारियों का भुगतान करने के लिए शीघ्र प्रावधान करने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उनमें रोष बढ़ रहा है। बैठक में संगठन की गतिविधियों, लंबित मांगों और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पेंशनरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। इसके अलावा समाज और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता जताई गई। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद शर्मा, कल शर्मा, महासचिव सुखराम, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपलाल शर्मा, दिलाराम, मदनलाल राणा, रमेश चंद्र शर्मा, गुरुदेव कौशल, जेके महाजन और इंजीनियर राम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कुल 55 पेंशनरों ने भाग लिया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री और बिजली बोर्ड प्रबंधन से पेंशनरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया। बैठक की शुरुआत में दिवंगत चंद्र सिंह मांड्याल, संघ महासचिव रामदास ड्राइवर और गोपाल दास के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग
बैठक में बिजली बोर्ड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई गई। प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से पेंशनरों की लंबित देनदारियों का विस्तृत ब्योरा पेंशनर पोर्टल पर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे पेंशनरों को अपनी लंबित राशि और भुगतान की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें