बिलासपुर। स्वारघाट के समीप चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। इस कारण ट्रक सवारियों से भरी निजी बस से टकरा गया। बस श्रीनयना देवी से बागछाल रूट पर जा रही थी। हादसे में किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है।
मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पास ट्रक बैक होकर बस से जा टकराया। ट्रक चालक ने बताया कि चढ़ाई में ब्रेक फेल हो गई। इस कारण ट्रक बैक हो गया और पीछे चल रही बस से टकराकर रुक गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं पहुंची। अगर टक्कर जोर से होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ है।