घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बिजली बोर्ड ने उन उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस भेजा है जो लंबे अरसे से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर उपभोक्ता फिर भी अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को पहले भी बार-बार सूचित किया गया था कि अपने बिलों का भुगतान करें। फि र भी कुछ उपभोक्ता भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिससे पिछले कुछ समय से बोर्ड उन उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस भेज रहा है। बिजली बोर्ड के डिवीजन एक में कुल उपभोक्ता 11,788 हैं। जिनमें घरेलू उपभोक्ता 10,312 तथा कॉमर्शियल 1476 है। इन उपभोक्ताओं में से लगभग 700 ऐसे हैं जिन्होंने अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। सरकार के लाखों रुपये दबाकर बैठ गए हैं। इन उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से कई बार सूचित भी किया गया है। लेकिन इन्होंने बिलों का भुगतान नहीं किया।
उपभोक्ताओं को बार बार सूचना देने पर भी कुछ उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनको विभाग द्वारा अंतिम नोटिस दिया जा रहा है। अगर फि र भी यह उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान नहीं करते है। उन उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। -अनिल सहगल, एक्सईएन बिजली बोर्ड, बिलासपुर