फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंडीर में पंचायत सदस्य ने एक व्यक्ति पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई। तलाई पुलिस थाना के अर्तगत आने वाले गांव घंडीर में एक पंचायत सदस्य द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व उसके कपड़े फाडने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घंडीर निवासी रमेश चन्द पुत्र सुखराम ने पुलिस थाना में आकर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह कथ्यून चौक पर पानी की टंकी से पानी पी रहा था कि उस समय उनके वार्ड का पंचायत सदस्य वहां आ गया तथा धकमाने लगा। जब इस का विरोध किया तो वह लात और मुक्कों की बरसात करने लगा। जब उसने उसके चंगुल से छूटने का प्रयास किया तो उसने कमीज से खींचा जिस से कमीज भी फट गई है। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर पंचायत सदस्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323,355 व 504 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, तलाई थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें