फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में लगे मीटर का आया 9662 रुपये बिल

Wed, 16 Dec 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बिजली बोर्ड द्वारा भेज गए विद्युत बिल देखकर उपभोक्ताओं के होश फाख्ता हो रहे हैं। पंचायत फटोह के रोपा निवासी बख्शी की पशुशाला में लगे मीटर आरपी-6 का 9662 रुपये बिल आया है।
विज्ञापन


इसमें बिजली का खर्चा 2581 यूनिट दिखाया गया है। इतनी बिल देखकर उपभोक्ता के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। बख्शी राम ने बताया कि यह मीटर उसकी पशुशाला में ही लगा है।

पशुशाला में रात के समय कुछ समय के लिए एक बल्ब जलाया जाता है। इस मीटर का उन्हें 100 से लेकर 150 रुपये का बिल आता था। लेकिन इस बार 9662 रुपये का बिल आने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशुशाला में लाइट भी अधिक नहीं जलाई जाती। लेकिन, बावजूद इसके इतना ज्यादा बिल आने से वह परेशान है। उधर, कनिष्ठ अभियंता रणजीत भाटिया ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को मौके पर भेजकर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें