फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लो खत्म हुए चुनाव, खत्म हुई चुनावी सरगर्मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-लेखक संघ की बैठक एवं संगोष्ठी हुई आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लेखक संघ की बैठक एवं संगोष्ठी भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संघ की उप प्रधान शीला सिंह के घर पर गांव पनोह में हुई। इसमें गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लेख राम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

महिला मंडल पनोह की सदस्यों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. लेखराम शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार ठाकुर, आईडी भंडारी, कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, आद राम संख्यान को शीला सिंह उनके पति हरनाम सिंह और संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। आईडी भंडारी ने कहा कि हमें अपनी मातृ बोली को आगे बढ़ाने और संरक्षित करने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने कहा कि हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि आजकल बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बहुत बढ़ रही है, जिस पर अंकुश लगाया जाना बहुत आवश्यक है। द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, बीएसएम ने की। हेमराज शर्मा ने मेरा घर, घर नहीं पूजा स्थान है, प्रीति शर्मा ने हां यह क्या हो गया, क्यों भूल गया है इंसान, तृप्ता कौर मुसाफिर ने बादल आया बादल आया, उमड़ उमड़ कर बादल आया, जसवंत सिंह चंदेल ने अपना ही महत्व पर रचना प्रस्तुत की। इंद्र चंदेल ने तुमरे भवन में जोत जगे मेरे भाग्य जगे, रूप शर्मा ने मंजूषा नाम अमर हो गया, बृजलाल लखनपाल ने मनुख चोला नहीं मिलणा, सुशील पुंडीर ने लो खत्म हुए चुनाव खत्म हुईं चुनावी सरगर्मियां, संसार चंद कुटलैहड़िया ने आओ उस शक्ति को नमन करें जो हमको सब कुछ देती है, वासुदेव शर्मा ने बेटी की तो बात ही क्या है एक भी बन जाता हूं कभी बना लेता हूं बुद्धू रचना प्रस्तुत की। इसके अलावा रचना चंदेल ने, रेखा चंदेल, कुसुमलता, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा नादान, डॉ. जय महलवाल, रविंद्र चंदेल कमल, आद राम सांख्यान, अनिल चौहान, केशव शर्मा, ललिता कश्यप, डॉ. अनेक राम सांख्यान, डॉ. लेखराम शर्मा, कर्ण चंदेल, कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, डॉ रविंद्र ठाकुर ने आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इसके अलावा मास्टर शिवाय, कुमारी सुरभि, द्वारिका प्रसाद शर्मा, शिवदेई और महिला मंडल फटोह की महिलाओं ने बहुत सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। शीला सिंह ने सभी आए हुए साहित्यकारों का धन्यवाद किया। संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अगले माह की बैठक 13 जुलाई को डॉ. लेख राम शर्मा के घर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें