फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा, 62 पंचायतों में मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन पर दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के आसपास प्रचार सामग्री व भीड़ जुटाने पर रोक
डीसी बोले, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी नियमों का करें पालन
दूसरे चरण में 386 वार्डों और तीसरे चरण में 266 वार्डों के लिए होगा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम को प्रचार-प्रसार पूरी तरह थम गया। अब 28 मई को जिले की 62 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सभी उम्मीदवारों, समर्थकों और आम लोगों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, जुलूस अथवा चुनाव प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों में केवल अधिकृत पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी उम्मीदवार को मतदान केंद्र से 100 मीटर के भीतर चुनावी शिविर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही शिविरों में भीड़ जुटाने, पोस्टर, झंडे और चुनाव चिह्न प्रदर्शित करने पर भी रोक रहेगी। डीसी ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए खाद्य सामग्री वितरण, वाहन सुविधा उपलब्ध करवाने अथवा किसी प्रकार का प्रलोभन देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केंद्रों के आसपास लाउड स्पीकर, मेगा फोन और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने, मतदान कर्मियों से दुर्व्यवहार करने अथवा फर्जी मतदान का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सरकारी दूरभाष, मोबाइल, फैक्स अथवा अन्य आधिकारिक संचार माध्यमों का चुनाव प्रचार के लिए उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने सभी उम्मीदवारों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरे चरण में जिले की 62 ग्राम पंचायतों के कुल 386 वार्डों में मतदान होगा। इनमें झंडूता विकास खंड की 15 पंचायतों के 95 वार्ड, घुमारवीं विकास खंड की 21 पंचायतों के 133 वार्ड, श्री नयना देवी जी विकास खंड की 9 पंचायतों के 53 वार्ड, सदर विकास खंड की 17 पंचायतों के 105 वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें