फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई सहकारी सभा के चुनावों के लिए थमा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। दी तलाई सहकारी सभा सीमित के प्रबंधक समिति के चुनाव 15 जुलाई को प्रस्तावित हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच 11 वार्डों वाली सभा के आठ में से पांच वार्ड में एक-एक ही उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है।
वार्ड दसलेहड़ा गोचर से निलेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में नौ वार्डों से सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है। 33 करोड़ की गड़बड़ी सामने आने के बाद भंग हुई सभा की कमेटी के चुनाव अब तीन साल बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

भगतपुर वार्ड से जसवंत सिंह, तलाई वार्ड से चुनी लाल और बड़याह वार्ड से बालकृष्ण के नाम वापस लेने से एक-एक ही उम्मीदवार मैदान में है। अब 15 जुलाई को वार्ड तलाई सेउ में अशोक कुमार व विद्या सागर के बीच होगा।
443 मतदाता इन के भाग्य का फैसला करेंगे। घराण जोल वार्ड में ओकार सिंह व भाग सिंह के बीच मुकाबला होगा, जिस में 525 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। दोनों वार्डों में बुधवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो गया। शुक्रवार 15 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा। दो बजे के बाद मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2019 में 33 करोड़ के गबन का मामला सामने आने पर प्रबंधक समिति को भंग कर तत्कालीन सचिव के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज हुआ था। बाद में मनोनीत प्रबंधक समिति का गठन किया गया था जो 6 माह के बाद न्यायालय के आदेशों से हटा दी गई थी। करीब ढाई साल से विभाग का अधिकारी बतौर प्रशासक सभा का कार्य देख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें