संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 19 मामले सामने आए। अब एक्टिव केसों की संख्या 69 पहुंच गई है।
बुधवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 386 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इनमें से 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा सात मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।