फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता सहगल के अध्यक्ष और श्याम शर्मा के उपाध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की गृह नप घुमारवीं में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की संभावना प्रबल है। आजाद उम्मीदवार के तौर पर जीतकर आई रीता सहगल ने राजेश धर्माणी की लोहड़ी की पार्टी में शिरकत कर साफ कर दिया है कि वह किसके साथ हैं। नगर परिषद में चुनावों के बाद चली आ रही खींचतान में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। धर्माणी ने रूठे हुए अपनों को मनाने का कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही नप अध्यक्ष के पद को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

नप के नवनिर्वाचित कांग्रेस के पार्षदों के साथ राजेश धर्माणी ने लोहड़ी पर दो निर्दलीय पार्षदों को भी बुलावा भेजा था। कांग्रेस की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले दो पार्षद रीता सहगल और श्याम शर्मा पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के घर पहुंचे। इससे उन अटकलों को विराम लग गया, जिसमें यह कहा जा रहा था कि आखिर नगर परिषद घुमारवीं का अध्यक्ष कौन बनेगा। धर्माणी के घर हुई इस बैठक में नगर परिषद में जिन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था उन्हें व जीते हुए पार्षदों को बुलाया गया था। इस मौके पर तय किया गया कि घुमारवीं की अगली नगर परिषद अध्यक्ष निश्चित रूप से रीता सहगल होगी और उपाध्यक्ष पर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आए श्याम शर्मा काबिज होंगे।
जब चुनावों का परिणाम आया था उस दिन आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि सात में से तीन पार्षद बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत कर आए हैं। ऐसे में राकेश चोपड़ा का हारना और उनकी बेटी का जीतना यह तय कर रहा था कि दो निर्दलीय पार्षद जो जीत कर आए हैं, उनमें से किसी एक पार्षद को साथ लेकर राकेश चोपड़ा अपने बेटी को नगर परिषद का अध्यक्ष बनवा देंगे। लेकिन दो दिन पहले राजेश धर्माणी के घर हुई बैठक में उनके अरमानों पर पानी फेर दिया और अब स्थिति पूरी तरह से साफ हो चुकी है कि रीता सहगल ही नगर परिषद अध्यक्ष होंगी।
विज्ञापन

लोहड़ी के पर्व पर राजेश धर्माणी ने सभी जीते हुए चारों पार्षदों को इकट्ठा करके घुमारवीं में कांग्रेस की एकजुटता को भी दिखा दिया। 18 जनवरी को रखे गए शपथ समारोह के दिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या नगर परिषद घुमारवीं को उसी दिन अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा या दो-तीन दिन का समय और लगेगा। राजेश धर्माणी ने इशारों-इशारों में कह दिया है कि स्थिति कांग्रेस के पक्ष में है। शपथ समारोह के साथ ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें