फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर खंड की 49 पंचायतों में चुनाव करवाने आज रवाना होंगे कर्मचारी

विज्ञापन
पंचायत चुनावों की रिहर्सल के दौरान उपस्थित कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। विकास खंड सदर की सभी 49 ग्राम पंचायतों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों/मतदान अधिकारियों/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम चरण की रिहर्सल रावमापा बाल के मैदान में रिटर्निंग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी भाग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक मनमोहन और देवराज ठाकुर ने बताया कि अंतिम चरण की रिहर्सल में लगभग 1050 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारियों को जिन-जिन स्थानों पर पोलिंग पार्टी में नियुक्त करके चुनाव करवाया जाना है, उन्हें कार्यालय आदेश आवंटित किए गए। समस्त कर्मचारियों को 15 जनवरी को विकास खंड सदर मुख्यालय पर सुबह 9 बजे चुनाव से संबंधित समस्त सामग्री देकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उनके स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। चुनाव सामग्री देने के लिए विकास खंड में 20 काउंटर लगाए गए हैं।
वहीं बीडीओ सदर भाग सिंह ने कहा कि सदर खंड में संवेदनशील और अति संवेदनशील पंचायतों में पुलिस कर्मियों की संख्या 4 होगी। इसमें अति संवेदनशील पंचायतों में एएसआई सहित चार पुलिस कर्मी तैनात होंगे। अगर कोई गड़बड़ होती है तो उसे समय से संभाला जा सके। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सदर खंड में 250 के करीब पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। बताते चलें कि जिला में 176 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। जिनमें हजार के करीब पुलिस जवान ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें