फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद के 68 और बीडीसी के 441 उम्मीदवारों में होगी चुनावी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में नामांकन वापसी के साथ चुनावी जंग का अंतिम उद्घोष हो गया है। नाम वापसी के दिन जिला परिषद के 9 सदस्यों ने नाम वापस लिए। वहीं बीडीसी के 34 उम्मीदवारों ने चुनावी जंग से हाथ पीछे खींचे। इसके अलावा श्री नयनादेवी जी के कोटखास और दबट में निर्विरोध बीडीसी चुने गए। वहीं अब जहां जिला परिषद चुनाव के लिए 68 प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। वहीं बीडीसी चुनाव के लिए जिला में 441 उम्मीदवार अपने भाग्य को अजमाएंगे।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 1 हटवाड़ से 5 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 2 डंगार से 6 और वार्ड नंबर 6 कुठेड़ा से 3 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 4 ननावां से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के दिन जिला परिषद डंगार वार्ड नंबर 2 से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। श्री नयना देवी जी के जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 स्वाहण से 3 उम्मीदवार और वार्ड नंबर 14 कोट खास से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद सदर बिलासपुर रामेश्वर दास ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 9 बामटा से 11 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 बरमाणा से 4 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 नम्होल से 6 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 जुखाला से 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। सदर बिलासपुर से कुल 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद झंडूता बिलासपुर विकास ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 5 बरठीं से 5 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 बैहना ब्राह्मणा से 3 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 7 जेजवीं से 6 उम्मीदवार, जिला परिषद वार्ड नंबर 8 बैहना जट्टां से 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने बताया कि जिला में 34 बीडीसी उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। अब 441 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें