झंडूता (बिलासपुर)। चुनावी समर में उतरे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। जिला परिषद वार्ड 5 बरठीं से भाजपा समर्थित उम्मीदवार को टेलीविजन और कांग्रेस समर्थित उमीदवार को टोपी चुनाव चिह्न मिला है। वार्ड 6 बैहना ब्राह्मणा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार को टेलीविजन, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को गैस सिलिंडर, वार्ड 7 जेजवीं से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को टेलीविजन, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को बल्लेबाज, वार्ड 8 बैहना जट्टा से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को बल्लेबाज, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को तारा चुनाव चिह्न मिला है। जबकि अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को गैस सिलिंडर, पुस्तक, बस, टोपी, बल्लेबाज चुनाव चिह्न मिले हैं।