फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के लिए 4861 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
निहाण पंचायत में उपप्रधान पद के लिए नामांकन भरता प्रत्याशी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीन दिन में पंचायतीराज चुनावों के लिए 4861 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। नामांकन के अंतिम दिन सदर से 368, नयना देवीजी से 181, घुमारवीं से 278 और झंडूता से 348 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे।
विज्ञापन

पंचायत एवं बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि दो जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं के लिए अंतिम दिन कुल 368 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें प्रधान पद के लिए 65, उपप्रधान के लिए 99, वार्ड सदस्य के लिए 204 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि सदर बिलासपुर से कुल 1382 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। बीडीओ श्री नयना देवी जी विवेक पॉल ने बताया कि 2 जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं के लिए अंतिम दिन कुल 181 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें प्रधान पद के लिए 37 और उपप्रधान के लिए 46, वार्ड सदस्य के लिए 98 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी जी से कुल 625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
बीडीओ घुमारवीं जीतराम ने बताया कि 2 जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं के लिए अंतिम दिन कुल 278 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए 53 और उपप्रधान के लिए 60, वार्ड सदस्य के लिए 165 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि घुमारवीं से कुल 1632 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बीडीओ झंडूता धर्मपाल ने बताया कि 2 जनवरी 2021 को पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 348 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए 61 और उपप्रधान के लिए 92, वार्ड सदस्य के लिए 195 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि झंडूता से कुल 1222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें