फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए पहले दिन 19 उम्मीदवारों ने किए नामांकन

विज्ञापन
बामटा वार्ड से जिला परिषद उम्मीदवार नामांकन दर्ज करवाने के बाद। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए पहले दिन 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें जिला परिषद वार्ड नंबर 1 हटवाड़ से 2 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड नंबर 2 डंगार से दो और जिला परिषद वार्ड नंबर 3 कुठेड़ा से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 स्वाहण से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर दास ने बताया कि सदर बिलासपुर जिला परिषद वार्ड नंबर 9 बामटा से 6, जिला परिषद वार्ड नंबर 10 बरमाणा से एक और जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 नम्होल से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम झंडूता बिलासपुर विकास शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 बैहना ब्राह्मणा से एक और जिला परिषद वार्ड नंबर 8 बैहना जट्टा से एक और वार्ड नंबर पांच बरठीं से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इनसेट
प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के लिए हुए नामांकन
भगेड़। ग्राम पंचायत डमली में वीरवार को तीन बजे तक चार नामांकन प्रधान पद और 6 नामांकन वार्ड मेंबर के लिए भरे गए। जबकि ग्राम पंचायत औहर में चार नामांकन प्रधान पद के लिए, 6 उपप्रधान पद के लिए व पांच नामांकन वार्ड सदस्य के लिए भरे गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत बकरोआ में चार नामांकन प्रधान, दो उपप्रधान और 14 वार्ड पंच के लिए हुए। जबकि ग्राम पंचायत हीरापुर में तीन नामांकन प्रधान, तीन उपप्रधान और तीन ही वार्ड सदस्य के लिए भरे गए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी लछमन ठाकुर, तरसेम सिंह, राकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें