फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 18 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना के दर पर नवाया शीश

विज्ञापन
cultural activity
विज्ञापन
बिलासपुर। नववर्ष के मेले के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री नयना देवी जी मंदिर में दो दिन में 5 लाख 55 हजार 396 रूपये और 10 इंग्लैड के पाउंड नकद चढ़ावे के रूप में चढ़े। वहीं 5.200 ग्राम सोना, 762 ग्राम चांदी भी श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित किया। वहीं 29 और 30 दिसंबर को करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में नव वर्ष के मेले पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। चार दिन तक चलने वाले इस मेले में कई राज्यों से मां के दर पर माथा टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। एक तरफ जहां लोगों के मन में कोविड जैसी महामारी ने अपना खौफ जमाया हुआ है। वहीं भक्ति और श्रद्धा इस डर पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। मां नयना के चरणों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मन में मां के लिए श्रद्धा के शिवा कोई खौफ नहीं है। बताते चलें कि मंदिर प्रशासन ने कोविड को ध्यान में रखते हुए मंदिर में लंगर और रात्रि ठहराव की व्यवस्था को बंद रखा है। लेकिन बावजूद उसके श्रद्धालु कड़ाके की ठंड में भूखे प्यासे अपनी मन्नतें पूरी करने और नव वर्ष का आशीर्वाद लेने शक्पिीठ श्री नयना देवी जी पहुंच रहे हैं।
मंदिर न्यास अधिकारी हुस्न चंद ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर कार्यरत हैं। वहीं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का भी प्रशासन को उचित सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालु एसओपी का पालन करते हुए मां के दर्शन कर रहे हैं। वहीं मंदिर में चढ़े चढ़ावे की अधीक्षक श्री नयना देवी जी टी आर संधु ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें