फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर की 49 पंचायतों के प्रधान पद के लिए 114 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/स्वारघाट(बिलासपुर)। सदर ब्लॉक से नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए 114, उपप्रधान के लिए 120, बीडीसी के लिए 16, वार्ड मेंबर के लिए 223 और जिप के लिए 9 नामांकन मिले। इसकी पुष्टि बीडीओ सदर भाग सिंह ने की है।
विज्ञापन

पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में विकास खंड स्वारघाट की 26 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच के पदों के लिए कुल 175 नामांकन भरे गए। प्रधान पद के लिए 32 पुरुषों व 18 महिलाओं ने नामांकन भरा। उपप्रधान पद के लिए 37 पुरुषों व एक महिला प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। वार्ड पंच के लिए 32 पुरुषों व 55 महिलाओं ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
विकास खंड स्वारघाट की ग्राम पंचायत तन्बौल में प्रधान पद के लिए 3 पुरुषों, उपप्रधान पद के लिए 2 पुरुषों व वार्ड पंच के लिए 1 पुरुष व 5 महिलाओं ने नामांकन भरे। टाली पंचायत में प्रधान के लिए 2 महिलाओं, उपप्रधान के लिए 4 पुरुषों, वार्ड पंच के लिए 3 पुरुषों व 6 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है। कुटैहला पंचायत में प्रधान पद के लिए 5 पुरुषों, उपप्रधान पद के लिए 2 पुरुषों, वार्ड पंच पद के लिए 2 पुरुषों व 2 महिलाओं ने नामांकन भरा है। री पंचायत के प्रधान पद के लिए 5 पुरुषों व 1 महिला, उपप्रधान के लिए 4 पुरुषों, वार्ड पंच पद के लिए 4 पुरुषों व 5 महिलाओं ने पर्चे भरे। इसकी पुष्टि बीडीओ स्वारघाट विवेक पाल ने की है।
विज्ञापन

जिला परिषद के लिए दो और बीडीसी के लिए 12 ने भरे नामांकन
जिला परिषद वार्ड नंबर 13 स्वाहण के लिए कांग्रेस और भाजपा समर्थित 2 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं बीडीसी के लिए कुल 12 नामांकन भरे गए हैं। इनमें 6 महिलाएं व 6 पुरुष शामिल हैं। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद चौधरी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें