बिलासपुर। जिले में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव के लिए अंतिम दिन 42 लोगों ने नामांकन भरे। अभी तक कुल 88 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। नगर परिषद बिलासपुर में 30, घुमारवीं में 19, श्री नयना देवी जी में 19 और नगर पंचायत तलाई में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं।
उपमंडल निर्वाचन अधिकारी हुसन चंद श्री नयनादेवी जी ने बताया कि वार्ड एक से विजय रानी, वार्ड दो से बलविंदर सिंह और रीता देवी, वार्ड तीन से कृष्णा देवी, वार्ड चार से मुकेश शर्मा, वार्ड पांच से चंडी शर्मा, वार्ड छह से भरत गौतम और वार्ड सात से मीरा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नप बिलासपुर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी नामांकन के आखिरी दिन अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। वार्ड एक से अलका देवी, वार्ड दो से सीमा देवी, वार्ड तीन से वीरदीन, वार्ड चार से शालिनी शर्मा, वार्ड पांच से शिप्रा गौतम, वार्ड छह से अजय कुमार, वार्ड सात से मीरा भोगल, वार्ड आठ से रजनी देवी, वार्ड 9 से ज्योति, वार्ड 10 से मनोज पिल्लाई और वार्ड 11 से नवीन शर्मा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेेंगे।