शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने गश्त के दौरान तलाई सरहयाली के समीप एक व्यक्ति से 39 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तलाई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार रात मुख्य आरक्षी मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सहरयाली पुल के समीप रेन शेल्टर के पास एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिस को अपनी तरफ आते देखकर उसने छिपने की कोशिश की। इस पर पुलिस को शक हुआ। जब व्यक्ति की तलाशी ली तो 39 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई पुलिस ने एक व्यक्ति से 39 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र रमेश निवासी बाड़ा झंडूता के रूप में हुई है।