फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव के लिए 23 ने किया नामांकन

विज्ञापन
घुमारवीं के नगर परिषद से वार्ड दो से नामांकन दाखिल करता प्रत्याशी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। जिले की तीन नगर परिषदों में 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं नगर पंचायत तलाई में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। बिलासपुर में एक नगर पंचायत सहित तीन नगर परिषदों के चुनाव के लिए दूसरे दिन 31 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। 8 नामांकन नगर परिषद बिलासपुर, 11 श्री नयनादेवी जी और 4 घुमारवीं नप में नामांकन भरे गए।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम घुमारवीं शशिपाल ने बताया कि नगर परिषद घुमारवीं के लिए शनिवार को दूसरे दिन कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वीरवार को नामांकन के पहले दिन कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। रविवार को कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए चुनाव में नियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण स्थानीय रैन बसेरा में दिया जाएगा। सोमवार 28 तारीख को 3 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 दिसंबर को 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स
नगर परिषद घुमारवीं
वार्ड एक बड्डू लक्ष्मी देवी कांग्रेस समर्थित
वार्ड दो इंदिरा कपिल शर्मा कांग्रेस समर्थित
वार्ड तीन आंबेडकर निधि शर्मा भाजपा समर्थित
वार्ड सात दकड़ी राकेश कुमार कांग्रेस समर्थित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें