फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों के चुनाव मैदान में आने से मुकाबला रोचक

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर दो डंगार में कई दिग्गजों के दावेदारी जताने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताकर प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं इसी वार्ड से दो चचेरे भाइयों की दावेदारी ने क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म कर दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र से किसी वक्त भाजपा के बड़े ओहदों पर रहे जोरावर सिंह ने कुछ माह पहले भाजपा के जिला पदाधिकारी के पद से इस्तीफा देकर पार्टी से दूरियां बना ली हैं। इस बार उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इनके चचेरे भाई कुलतार पटियाल भी जिला परिषद के लिए इस वार्ड से मैदान में उतर सकते हैं। बताते चलें कि कुलतार पटियाल भाजपा विचारधारा से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा जिला परिषद सदस्य कांग्रेस समर्थित अमीं चंद सोनी ने एक बार फिर चुनाव लड़ने की हुंकार भर दी है। अमीं चंद सोनी कांग्रेस के विभिन पदों पर रहे हैं। इसके अलावा 2005 में जिला परिषद सदस्य रह चुके कांग्रेस समर्थित आईडी शर्मा ने भी उम्मीदवारी जताकर चुनावी माहौल गर्म कर दिया है। वहीं भाजपा मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वह अपनी दावेदारी जताकर पार्टी की तरफ से खुद को उम्मीदवार घोषित करवाना चाहते हैं। लेकिन कुलतार पटियाल भी खुद को आगे रखते हुए जद्दोजहद कर रहे हैं। कुलतार का कहना है कि पिछले जिला परिषद चुनाव में राजेश ठाकुर ने मंडल महामंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तर्क दिया था कि मंडल महामंत्री को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इस बार खुद मंडल महामंत्री होते हुए जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें