बिलासपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने जिला परिषद और बीडीसी प्रत्याशियों के चयन के लिए 5 मंडलों की कमेटियों का गठन किया है। सदर मंडल से सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, महामंत्री पवन ठाकुर, जिला भाजपा प्रवक्ता रूपलाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बृजलाल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर व मंडल सचिव रूपलाल शर्मा कमेटी के सदस्य होंगे।
वहीं श्री नयनादेवी जी अपर मंडल में मंडल अध्यक्ष लेखराम ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलतराम ठाकुर, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर सिंह ठाकुर, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व प्रधान रोशन लाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह, एससी जाति के मंडलाध्यक्ष छोटा राम सुरेली कमेटी में होंगे। जबकि लोअर मंडल से मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन गंगा राम, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मास्टर चिरंजी लाल कमेटी के सदस्य होंगे।
झंडूता से विधायक जीतराम कटवाल, मंडलाध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चंदेल, महामंत्री दिनेश चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौतम, मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मिन्हास, मंडल सचिव पुरुषोत्तम दत्त शर्मा, कांशीराम, रमेश कटवाल, राकेश चंदेल और अनिल कुमार कमेटी के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि ये कमेटियां जिला परिषद व बीडीसी प्रत्याशियों के नामों की सिफारिश करेंगी। प्रदेश ने जो जिला की कमेटी गठित की है उसमें उनको अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घुमारवीं में मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष हेमराज सांख्यान, मंडल उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा व विनोद शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्रपाल रतवान व मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश कुमारी को सदस्य बनाया गया है।