बरठीं(बिलासपुर)। दी छत ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित भेड़ाघाट की प्रबंधक समिति के चुनाव 23 दिसंबर को होंगे। जरूरी हुआ तो मतदान 10 से तीन बजे तक होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 23 दिसंबर को ही शाम चार बजे कर दी जाएगी।
पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर से निर्वाचन अधिकारी कमलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन के लिए वार्ड अनुसार नामांकन 7 व 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा। 9 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 10 दिसंबर को होने के साथ ही आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। 11 से 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों पर दायर आपत्तियों पर सुनवाई कर फैसला लिया जाएगा। 14 दिसंबर को नामांकन पत्र वापिस लिए जाएंगे। इसी दिन दो से पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
21 दिसंबर को चुनाव प्रचार समाप्ति का समय पांच बजे तक रहेगा। 23 दिसंबर को सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम चार बजे के पश्चात चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। नवनिर्वाचित प्रबंधक समिति का गठन 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभा कार्यालय में होगा। पंजीयन अधिकारी ने सभा सदस्यों से अनुरोध किया है कि कोविड-19 के आदेशों का पालन करते हुए सभा के प्रबंधक समिति के चुनाव कार्यक्रम में भाग लें।