फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न भरने पर बिजली कनेक्शन कटने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। अगर आप बिना बिल भरे बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं, ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी बोर्ड ने कर ली है। बिजली बोर्ड बरठीं ने बिल न अदा करने वाले करीब एक हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। जमीनी स्तर पर कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है बोर्ड का इन उपभोक्ताओं के पास लगभग 20 लाख रुपये फंसे हैं। बोर्ड के सहायक अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी इन उपभोक्ताओं के कान पर जूं नहीं रेंगी। सरकारी महकमों के पास भी बोर्ड का करोड़ों रुपये का बिल फंसा है। इनके कनेक्शन काटने की बजाय नोटिस से ही इतिश्री की जा रही है।
उन्होंने बताया कि उपमंडल बरठीं के तहत बरठीं, बड़गांव, बलोह, बल्हसीना, घंडीर, कोटलू ब्राह्मणा, छत, कपाहड़ा सहित अन्य पंचायतों के उपभोक्ताओं के पास ही लाखों का बिल फंसा हुआ है। इनको कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन बिल जमा करना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद एक ही विकल्प कनेक्शन काटने का बचा है। जो उपभोक्ता कनेक्शन काटने के दौरान पूरा बिल अदा कर देगा, उसका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। कनेक्शन काटने के बाद बिल की अदायगी पर 250 रुपये जुर्माने के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने 31 मार्च तक बिल की अदायगी करने की अपील उपभोक्ताओं से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें