फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ओल्ड ऐज होम अपना घर दयोली में बुजुर्गों का मिला सम्मान

विज्ञापन
ओल्ड एज होम अपना घर दयोली में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग। स्रोत:
विज्ञापन
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर ने किया ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और संवेदनशीलता का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर की ओर से जिला बिलासपुर के दयोली में संचालित अपना घर ओल्ड ऐज होम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस सम्मान और अपनत्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनापन बनाए रखने का संदेश दिया गया। संस्था के संस्थापक प्रकाश बंसल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की नींव हैं। उनका सम्मान और सेवा करना सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय परिवार और समाज के निर्माण में लगाया है। ऐसे में जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें सम्मान, सुरक्षा, अपनापन और उचित देखभाल देना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपना घर ओल्ड ऐज होम में रह रहे बुजुर्गों को परिवार जैसा माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य, भोजन, सुरक्षा और देखभाल का विशेष ध्यान रखा जाता है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। आश्रम के प्रबंधक रीठू राम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अनुभव और संस्कारों के स्रोत हैं। उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को केवल सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें भावनात्मक सहारा और परिवार जैसा अपनापन देना भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया और उनके सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों, उनके साथ पारिवारिक व्यवहार और समाज में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। आश्रम प्रबंधन के अनुसार बुजुर्गों की दिनचर्या को बेहतर और खुशहाल बनाए रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखने के साथ उन्हें सामाजिक माहौल से जोड़े रखने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में स्टाफ नर्स शैलजा, अकाउंटेंट शिवानी, एमटीएस गोदावरी देवी और गीता देवी, सोशल वर्कर श्याम लाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें