फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में बुजुर्गों को इलाज की नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधा : चेतराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सुविधाओं पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बोले, हर्निया के ऑपरेशन के लिए करना पड़ रहा चार माह का इंतजार

अवास्टिन इंजेक्शन को आयुष्मान कार्ड में कवर करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों को इलाज में लगातार अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने कहा कि इलाज के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार मरीजों को सही सुविधा नहीं मिल रही है। विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए दवाइयों की उपलब्धता में समस्या हो रही है।
वर्मा ने बताया कि जब आयुष्मान कार्ड लेकर मरीज अस्पताल पहुंचते हैं तो यह कहकर मना कर दिया जाता है कि इस कार्ड पर कुछ दवाइयों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वरिष्ठ पेंशनर प्यारे लाल कौशल को इस असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्हें आंखों के इलाज के लिए अवास्टिन जो इंट्राविट्रियल एंटी वीईजीएफ इंजेक्शन है की आवश्यकता होती है। इससे आंखों की रोशनी बचाने के लिए हर महीने या दूसरे महीने लगाया जाता है। इस इंजेक्शन की कीमत लगभग तीस हजार रुपये है। प्यारे लाल कौशल जब आयुष्मान कार्ड बनवाकर एम्स गए तो उन्हें यह कहकर इंजेक्शन देने से मना कर दिया गया कि आयुष्मान कार्ड पर यह दवा नहीं मिलती। वर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि उपरोक्त इंजेक्शन को आयुष्मान कार्ड की दवाइयों की सूची में जोड़ा जाए।
विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि हर्निया के ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों को यह कहा जाता है कि उन्हें फोन से सूचित कर दिया जाएगा। कई बार मरीज समय पर ऑपरेशन नहीं करवा पाते और उनकी हालत बिगड़ जाती है। अस्पताल में मरीजों की गाड़ियों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए और ओपीडी तक इलेक्ट्रिकल वाहनों की सुविधा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

एम्स में हिम केयर और आयुष्मान कार्ड दोनों चल रहे हैं। दो दिन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल हेल्थ केयर मैनेजमेंट सिस्टम बंद हो गया है। इस कारण कार्ड मैनुअल किए जा रहे थे। इस वजह से सुविधा देने में थोड़ा समय लग रहा था। अब सब सही है। मरीजों को हर सुविधा दी जा रही है।
एम्स प्रबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें