फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बछड़ी गांव में पेड़ से गिरने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 08 Nov 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर के तहत गांव बछड़ी में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के बाद मौत हो गई है। मृतक की पहचान जयसिंह (69) निवासी बछड़ी डाकघर मोरसिंघी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 अक्तूबर को जय सिंह अपने घर में एक पेड़ से करीब छह फुट की ऊंचाई से गिर गए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां वे बीते दो सप्ताह से भर्ती थे। वहीं, अब उपचार के दौरान उनका एम्स बिलासपुर में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें