फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झाड़ियों को लगाई आग में झुलस कर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्ग व्यक्ति ने खेतों में खुद लगाई थी आग
विज्ञापन


- श्री नयनादेवी जी की री पंचायत में हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी की ग्राम पंचायत री के मोड़ू गांव में झाड़ियों को लगाई आग में झुलस कर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति ने खेतों में आग भी खुद लगाई थी। कोट कहलूर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बच्चन सिंह (64) निवासी गांव मोड़ू डाकघर स्वाहण तहसील नयनादेवी बिलासपुर शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे अपने खेतों में गए। वहां घास और झाड़ियों को काट कर इकट्ठा किया और आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैलना शुरू हो गई। आग को फैलता देख बच्चन सिंह ने बुझाने का प्रयास शुरू किए, लेकिन खुद ही आग की चपेट में आ गए। दोपहर करीब 1:00 बजे तक जब बच्चन सिंह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पत्नी ने खेत में जाकर देखा तो बच्चन सिंह बुरी तरह से झुलसे हुए थे। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां पर उनकी मृत्यु हो गई है। मृतक के परिजनों को प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये दिए हैं। बता दें कि जिले में एक सप्ताह के अंदर आग की चपेट में आकर मरने की यह दूसरी घटना हैं। इससे पहले बुधवार को घुमारवीं के घंडालवीं क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति की भी इसी तरह झाड़ियों की आग की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें