गेहड़वीं स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करत
छात्र एवं छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
पाठशाला पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/ऋषिकेश। गेहड़वीं स्कूल के खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने खो-खो में पहला स्थान हासिल किया।
पाठशाला पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल के आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 छात्र वर्ग में खो-खो खिलाड़ी दक्ष का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जबकि अंडर-14 छात्रा वर्ग में वंदना का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी 26 से 28 अक्तूबर तक जुब्बल स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इसके अलावा अंडर-19 छात्र वर्ग में अजय, अंश, दीपक, अर्णव तथा छात्रा वर्ग में मन्नत और निष्ठा का चयन राज्य स्तरीय खो-खो खेलों के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी शिमला के चौपाल स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं।
प्रधानाचार्य चमन लाल पुरी ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के डीपीई पवन कुमार और शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार की कड़ी मेहनत को दिया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अश्विनी गौतम, एसएमसी प्रधान राजेश चंदेल सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।