फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बद्दी के लिए आठ, चंडीगढ़ के लिए भेजी तीन अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्योहार पर घर आने वाले विद्यार्थियों, काम करने वालों को होगी सुविधा
विज्ञापन

-बिलासपुर डिपो की 20 बसें भी रखीं हैं रिजर्व, जरूरत पड़ने पर रूट पर भेजी जाएंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। दिवाली के त्योहार पर पथ परिवहन बिलासपुर डिपो ने विशेष बसे शुरू की हैं। मंगलवार को आठ बसें बद्दी और तीन बसें चंडीगढ़ भेजी गईं, जबकि 20 बसें अतिरिक्त रखी गई हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए खास प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

बद्दी और चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जैसे ही वहां पर सवारियां होंगी यह बसें हिमाचल के अलग-अलग रूटों पर रवाना हो जाएंगी। हिमाचल के अधिकतर लोग बाहरी राज्यों में कार्य करते हैं। कई विद्यार्थी बाहरी राज्यों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों को धक्के न खाने पड़ें इसके लिए पंजाब, दिल्ली, बद्दी, हरियाणा और अन्य राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की गई हैं। आरएम बिलासपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि पथ परिवहन के बिलासपुर डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए हैं। जो रूट परिवहन निगम के नियमित चलते हैं वह उसी तरह से चलेंगे। जबकि अतिरिक्त बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को आठ बसें बद्दी और तीन बसें चंडीगढ़ भेज दी गई हैं। बद्दी और चंडीगढ़ में जैसे-जैसे सवारियां होंगी, वैसे ही यह बसें हिमाचल के लिए आती रहेंगी। लखनपाल ने कहा कि इसके अलावा 20 अतिरिक्त बसें भी बिलासपुर में उपलब्ध हैं। चंडीगढ़ या बद्दी से डिमांड आने पर बसें रवाना की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद भी कुछेक रूटों पर यात्रियों को छोड़ने के लिए बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें