फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा जीवन को नई दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहेने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य होशियार सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट से पाठशाला में साल भर आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, छात्रों की प्रतिभा और प्रतियोगिताओं में प्राप्त सफलताओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी पाठशाला के 27 बच्चों ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को नई दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की उन्नति के पीछे शिक्षकों की अग्रणी भूमिका की भी सराहना की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही अभिभावकों और स्थानीय जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान निशा चंदेल, राज कुमार कौशल, कर्ण चंदेल, सुषम चंदेल, रमेश चंद, सतीश कुमार, संजू, सुशील कुमार, राजेश कुमार, हैपी, प्रधानाचार्य बरठीं सुरेश शर्मा, जगदीश कुमार, धनी राम भाटिया और श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें