फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संस्थानों में डिग्रियां बेचने के मामले पर उग्र हुई एबीवीपी

विज्ञापन
बिलासपुर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश के निजी संस्थानों में हुए डिग्रियों के खरीद फरोख्त मामले को लेकर एबीवीपी ने बिलासपुर कॉलेज में उग्र प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र संगठन ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं सरकार से भी मांग की है कि इस प्रकार के विश्वविद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई ने प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों में डिग्रियां बेचने के मुद्दे को लेकर कॉलेज परिसर में धरना दिया। शिमला में फर्जी डिग्री का मामला जो सामने आया था उसको लेकर विद्यार्थी परिषद ने निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग एवं प्रदेश सरकार के विरोध में भी नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने यह चेताया कि अगर इसी तरह शिक्षा का व्यापारीकरण होता रहा और पैसे वसूल करके डिग्रियां दी जाएंगी तो किस तरह एक सुदृढ़ शिक्षा पद्धति का निर्माण हो सकेगा। नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच निजी शिक्षण संस्थानों से पैसा वसूल करके फर्जी डिग्रियों को बढ़ावा दे रहे हैं जिससे कहीं न कहीं हमारी शिक्षा पद्धति पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय और नियामक आयोग के इस रवैये से कहीं न कहीं शिक्षा जगत में शिक्षा का जो एक स्थान होता है वह भी शर्मसार हुआ है। इस धरना प्रदर्शन में सौरभ गौतम, प्रशांत ठाकुर, शीतल, मोहित, विशाल, राहुल, विशाल, हार्दिक, खेमराज, नेहा व जिला छात्रा सह प्रमुख कंचन शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्यार्थी परिषद ने कड़े शब्दों में सरकार व निजी विश्वविद्यालय को चेताया कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं के ऊपर अंकुश लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें