बिलासपुर कॉलेज में सीएससीए सांस्कृतिक समारोह तंरग कार्यक्रम में मुख्यातिथि और अन्य।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। महाविद्यालय बिलासपुर में सीएससीए सांस्कृतिक समारोह ‘तरंग’ सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि की ओर से द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। सर्वप्रथम कॉलेज सीएससीए अध्यक्ष मनोवृती ने इस कार्यक्रम में पधारने के लिए मुख्यातिथि का स्वागत एवं धन्यवाद किया और कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि मुख्यातिथि भी इस महाविद्यालय के छात्र एवं शिक्षक रहे हैं जो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस उपलक्ष्य पर प्राचार्य रामकृष्ण ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी हमारे बीच मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में भाग ही नहीं लिया। अपितु प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। उन्होंने सीएससीए सांस्कृतिक समारोह ‘तरंग’ के सफल आयोजन के लिए सीएससीए एवं आयोजन समिति का धन्यवाद किया।
इस उपलक्ष्य पर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश शिक्षा स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां बतौर मुख्यातिथि आना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का योगदान महत्वपूर्ण है और आज इस बात की बहुत आवश्यकता है कि शिक्षक उचित मार्गदर्शन कर छात्रों का चरित्र निर्माण करें और सभ्य समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। सीएससीए के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बुलाने के लिए कॉलेज का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे इसी कॉलेज के छात्र हैं और बतौर मुख्यातिथि यहां आना उनके लिए हर्ष का विषय है। सीएससीए कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।