बिलासपुर। बिलासपुर युवा कांग्रेस की बैठक कांग्रेस भवन बिलासपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी सदर युवा कांग्रेस सुक्रांत भाटिया उपस्थित रहे।
इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए आशीष ठाकुर एवं सुक्रांत भाटिया ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए मोदी ने जनता से झूठे वायदे किए थे। मोदी ने कहा था कि सत्ता में आते ही महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण पाएंगे लेकिन देश की वर्तमान स्थिति उन वायदों और बातों के बिल्कुल विपरीत है। कहा कि देश में आज महंगाई आसमान छू रही है। गैस सिलिंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
आशीष ठाकुर ने कहा कि मोदी ने देश के युवाओं के साथ बहुत बड़ा फरेब किया है। मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की बात की थी लेकिन आज हालात ऐसे बने हुए हैं कि अकेले हिमाचल प्रदेश के अंदर लगभग 9 लाख युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इन युवाओं की कोई सुध नहीं ले रहा है।
इस मौके पर सुक्रांत भाटिया ने बेरोजगारी रजिस्टर बनाने के लिए युवाओं से मिस्ड कॉल करवाई और मांग की कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार बेरोजगारी रजिस्टर बनाए। इस मौके पर युवाओं के साथ मिलकर महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। वहीं युकां ने जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।
युकां ने ज्ञापन में मांग की है कि राष्ट्रपति केंद्र सरकार को आदेश जारी करें और शीघ्रातिशीघ्र महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम लगाई जाए। आशीष ठाकुर ने केंद्र सरकार को चेताया कि अगर उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बूथ स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रसार एवं प्रचार करेंगे।
इस मौके पर अरुणा महाजन, पवन ठाकुर, सुधीर कुमार, रजनीश मेहता, आशीष मेहता, अब्दुल खालिद, कमल ठाकुर, गौरव शर्मा, सचिन चंदेल, कुलदीप भड़ोल, ज्वाला चौहान, गौरव शर्मा, अधिवक्ता अमित शर्मा, तिलक शर्मा, नरेश ठाकुर, मोइन खान, दिनेश, अमित, अक्षय ठाकुर, सरबाज खान, रितिक सोनी, शुभम ठाकुर, सौरव शर्मा, कमल, प्रतीक, सौरव, बंटी, नरेश, मुकेश, बबलू, राघव, राजीव, सुमित, अजय, लकी, प्यारे लाल, अनिल कुमार, अशोक ठाकुर, शिव शर्मा, ऋषि ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, विजय व अन्य युवाओं ने भाग लिया।