फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं कॉलेज में स्वयंसेवी किए सम्मानित

विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में एनएसएस शिविर के समापन पर मौजूद स्वयंसेवी व अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर वसुंधरा राजन भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. राकेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजेंद्र और प्रो. मनोरमा को इस शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने एनएसएस के स्वयंसेवी तथा उपस्थित शिक्षक वर्ग को एक बेहतर राष्ट्र निर्माण और बेहतर समाज निर्माण के दायित्व निर्वहन पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहाकि कोई भी संस्थान बड़े-बड़े भवनों से नहीं जाना जाता है बल्कि वहां कार्य करने वाले लोगों से जाना जाता है। कोई भी शैक्षणिक संस्थान वहां पर रह रहे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की गतिविधियों से पहचाना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में अच्छे शौक, स्वच्छता, खुश रहना और अपने परिवार एवं दोस्तों को समय देने जैसे गुणों को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएसएस द्वारा करवाई गई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें रवि कुमार, प्रीति, रोहित, आशीष, अमीषा, कंचन, अंकिता को पुरस्कृत किया गया। एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिनमें नाटी प्रमुख रहीं। इस अवसर पर प्रो. प्यारेलाल जनेऊ, डॉ. विक्रम कपिल, प्रो. प्रवीण संख्यान, डॉ. जसवंत सिंह सैनी, डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया, प्रो. जगबीर सिंह चंदेल, प्रो. प्रवीण संख्यान, प्रो. मनोरमा, प्रो. रीता, एनएसएस के समस्त स्वयंसेवी सहित अन्य शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें