शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाने के तहत कलोल पंचायत के निवासी ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस केस की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोटधार की कलोल पंचायत के गांव कलोल निवासी अनंत राम ने तलाई पुलिस थाने में अपने ही गांव के पति-पत्नी पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अनंत राम की शिकायत पर छोटू राम और उसकी पत्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 504, 506 में केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दी है। इधर घुमारवीं पुलिस के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुट गई है।