फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उग्र हुए शिक्षक

विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग को लेकर बिलासपुर में रैली निकालते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर ने पुरानी पेंशन बहाली और नई पेंशन योजना को बंद करने तथा अन्य मांगों को लेकर बुधवार को बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान रमेश शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर संघ ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली भी निकाली।
विज्ञापन

जिला प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो जनवरी माह में राज्यस्तर पर सचिवालय का घेराव तथा फरवरी में पूरे देश के प्राथमिक शिक्षक दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं नई पेंशन स्कीम पेंशन नहीं अपितु भीख से भी बदतर है। कहा कि जब देश गुलाम था तो अंग्रेज भी पेंशन देते थे लेकिन आज जब देश आजाद है तो अधिकारियों और कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही है जोकि कर्मचारियों के भविष्य के साथ सीधे खिलवाड़ है। कहा कि जब इंसान को सबसे ज्यादा पैसे का सहारा होता है तब कर्मचारी के पास अपनी दवाइयां खरीदने तक के पैसे भी नहीं होंगे।
संगठन ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इससे पहले पीटीएफ के सभी शिक्षा खंड में 25 नवंबर को धरना प्रदर्शन किए थे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पार्षद बांके बिहारी चंदेल, प्रदेश महासचिव रितेश पटियाल व राम स्वरूप, राज्य उपप्रधान रमेश शर्मा, जिला महासचिव सुनील कुमार, जिला उपप्रधान जोगेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव नरेश शर्मा, महालेखाकार बलवीर ठाकुर, मुख्य संरक्षक रणजीत सिंह, एनपीएस जिला प्रधान राजेंद्र वर्धन, सदर खंड प्रधान शशि पाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार डोड, महिला विंग प्रधान ममता भल्ला, उपप्रधान सीमा रानी, पीटीएफ खंड के प्रधान वसंत ठाकुर, होशियार सिंह, नरेश राणा, कश्मीर सिंह, अनिल कुमार सहित सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें