फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोहड़ू जाना मेरी आमिये...’ पेशकर बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा में सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि स्थानीय ग्राम पंचायत जुखाड़ी के पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता घई ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट कार्ड मुख्यातिथि व अभिभावकों के सामने प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि राकेश ठाकुर ने अपने संबोधन में आह्वान किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसलिए अभिभावकों को सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाएं ताकि सरकार की कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ बच्चों को मिल सके।
इस अवसर बच्चों ने हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गीतों पर खूब रंग जमाया। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने इन्हां बढ़ियां जो तुड़का लाना वो ठेकेदारनिये, रोहड़ू जाना मेरी आमिये तथा पंजाबी गाना मैं वारी मैं वारी मेरी शमिये..,की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि राकेश ठाकुर के हाथों द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए हैं।
शैक्षणिक गतिविधियों में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छठी कक्षा के उमा देवी, शगुन ठाकुर, कामयाबी, सातवीं में रीता देवी, जितेंद्र कुमार व अर्चना देवी, आठवीं में मुनीश शर्मा, अंजलि शर्मा व दीक्षा देवी, नवीं में मनी सिंह, विकास ठाकुर व नितिन कुमार, दसवीं में रवीना देवी, कामिनी देवी व मेनका देवी, जमा एक में किरण, अनुराधा, कंचन व संतोष कुमारी तथा जमा दो कक्षा में दीपा कुमारी, वनीता देवी व अभिषेक रनोट को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है।
खेल गतिविधियों में स्थानीय स्कूल बाहा के आठवीं कक्षा के छात्र परमजीत सिंह को कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर बेहतर व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए सम्म्मनित किया गया है।
इस अवसर पर जुखाडी पंचायत के पूर्व प्रधान राम लोक धीमान व वरिष्ठ नागरिक मदन शर्मा के साथ कई गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय पाठशाला की सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं भी खास रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें