फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कर्तव्य और निष्ठा के साथ शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : सुभाष

विज्ञापन
रावमापा तल्याणा में मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है ताकि शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा सके। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के उपरांत अपने संबोधन मेें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। सभी शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार शिक्षकों के पद भरे जा चुके है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान करते हुए कहा कि वह पूरी लग्न व कर्तव्य निष्ठा के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से ही कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें।
उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रह गए हैं वे अभी से ही कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें ताकि आगामी वर्ष वे भी पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने इस मौके पर स्कूल के परीक्षा भवन का प्राक्कलन तैयार करने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। मुख्यातिथि द्वारा स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर पंचायत प्रधान भलस्वाय प्रेम सिंह, उपप्रधान रमेश, राकेश, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन चंदेल, बूथ अध्यक्ष अजय कुमार के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें