फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ढोल जगीरो दा...’ गीत पर झूमे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नयना देवी के पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह के मुख्यातिथि रणधीर शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि पढ़ाई के साथ उन्हें अनुशासन में भी रहना चाहिए क्योंकि संस्कार के बिना पढ़ाई का भी शायद कोई महत्व नहीं रहता है। समारोह के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप चंद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। उन्होंने बताया कि 1955 से प्राथमिक स्कूल के रूप में उनके स्कूल ने लंबा सफर तय किया है। इस समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में 212 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
मुख्यातिथि रणधीर शर्मा ने शैक्षणिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्म्मनित किया। उन्होंने छठी कक्षा में नैना कुमारी, संतोष कुमारी, शिव कुमार, सातवीं के गायत्री देवी, वंदना, निशा देवी, आठवीं की अंजू कश्यप, मनीषा शर्मा, नम्रता ठाकुर, नवीं में अभिलाषा ठाकुर, मोनिका देवी, नीलाक्षी ठाकुर, दसवीं के शेर सिंह, अंकिता चौहान, निशा ठाकुर, जमा एक में मोनिका देवी, संतोषी देवी, प्रतिभा ठाकुर, जमा दो में अनुराधा ठाकुर, अनीता ठाकुर, रजनी देवी को प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूरज व साथियों की ओर से सांप्रदायिक सद्भावना व एकता पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। स्कूली छात्राओं द्वारा ‘ढोल जगीरो दा...’ पंजाबी गाने पर अभिभावकों और अन्य लोगों द्वारा खूब वाहवाही लूटी गई। नन्हें बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें