फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नशे से दूर रहने का किया आह्वान

विज्ञापन
घाघस स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को समापन हो गया। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। रावमा पाठशाला घाघस में 18 नवंबर से चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रूपलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस उपलक्ष्य पर बच्चों ने मुख्यातिथि को सम्मानित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी विनोद शर्मा ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं स्वयंसेवियों की ओर से सात दिन में किए गए कार्य की प्रशंसा की और अंत में बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
एनएसएस शिविर में स्वादिष्ट भोजन बनाने व सहयोग के लिए सुखदेव व शिविर को सुचारु रूप से चलाने व सहयोग के लिए कृष्ण लाल को सम्मानित किया गया। एनएसएस प्रभारी सीमा पाठक ने भी बच्चों को सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर योगदान देने का आह्वान किया और सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कृष्ण लाल ड्राइंग टीचर व बरमाना के अधीक्षक जय सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें